फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack with a Sharp-Edged Weapon Following Protest Against Verbal Abuse; One Injured

Ghaziabad News: गाली-गलौज के विरोध पर धारदार हथियार से हमला किया, एक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Attack with a Sharp-Edged Weapon Following Protest Against Verbal Abuse; One Injured
लोनी। कारखाने में काम करने के दौरान बेटे को गाली देने का विरोध करना पिता को भारी पड़ गया। कोतवाली क्षेत्र के अपर कोर्ट इलाके में कारखाने में काम करने के दौरान दो युवकों ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। अनवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा बेटा फैजान घर के पास शाहरुख के कारखाने में काम करता है। दो मई को कारखाने में काम करने वाले अमन और रहमान ने उनके बेटे फैजान के साथ झगड़े करते हुए गाली गलौज की और उसे पीटा भी। बेटे ने घटना की जानकारी दी तो वह कारखाने पर पहुंचे और आरोपियों से विरोध जताया। कारखाने में मौजूद दोनों युवकों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर घायल कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत पर अमन और रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed