Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Atrocities on workers in Loni, so quit BJP: Anil Kasana

Ghaziabad News: लोनी में कार्यकर्ताओं पर हो रहा अत्यचार,इसलिए भाजपा छोड़ी-अनिल कसाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Atrocities on workers in Loni, so quit BJP: Anil Kasana
लोनी। सरकार में रह कर भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचर की कोई सुनवाई न होने की बात कहते हुए लोनी के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कसाना ने भाजपा का दामन छोड़ दिया। शनिवार को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होकर सपा की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने लोनी के एक जनप्रतिनिधि पर कार्यकर्ताओं को परेशान और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फोन पर हुई वार्ता में अनिल कसाना ने बताया कि लोनी दो नंबर इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित रेस्टोंरेट में प्रेस वार्ता के दौरान हुई घटना को लेकर किसी भी भाजपा नेता और पदाधिकारी ने उनका हाल नहीं जाना। किसी ने कोई भी संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभी तक भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि लोनी के एक जनप्रतिनिधि से कई नेता परेशान हैं। अनिल ने बताया कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सपा प्रमुख से मिलने के बाद उन्हें सम्मान महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश का संपूर्ण विकास अखिलेश यादव ही कर सकते हैं। भाजपा नेता के साथ उनके समर्थकों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के सपा में शामिल होने के बाद लोनी में भाजपा समेत अन्य पार्टी के नेताओं की सपा से संपर्क में होने की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

लोनी की राजनीति में उथल पुथल
2022 विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद का गठबंधन था। गठबंधन से मदन भैया मैदान में आए थे, जो भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर से करीब आठ हजार वोटों से हारे थे। इस समय सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अनिल कसाना सपा में जाने के बाद लोनी में समीकरण बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed