{"_id":"69e53a2a735fde2cc6018155","slug":"asthma-patient-was-stuck-in-the-lift-for-45-minutes-her-condition-deteriorated-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-867589-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लिफ्ट में 45 मिनट फंसी रही अस्थमा की मरीज, तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लिफ्ट में 45 मिनट फंसी रही अस्थमा की मरीज, तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की हम-तुम रोड स्थित संचार आर्केड रेजीडेंसी सोसायटी के बी-टॉवर में एक अस्थमा मरीज 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। मामला रविवार सुबह छह बजे का है। आरोप है कि लिफ्ट में इंटरकाॅम और सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण वह काफी देर तक गेट पीटती रहीं। वहां से गुजर रहे एक निवासी ने इसे सुना तो रखरखाव टीम को सूचना दी और महिला को बाहर निकाला गया। कुछ घंटे बाद इस प्रकार का एक और हादसा सोसायटी के सी-टॉवर में हो गया। वहां भी एक महिला करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही।
जानकारी के अनुसार, लिफ्ट में फंसी महिला का नाम सुधा दीक्षित (45) है। उनके पति अनिल दीक्षित ने बताया कि वह 11वीं मंजिल पर रहते हैं। सुधा सुबह दूध लेने गईं थीं। वह करीब छह बजे घर आने के लिए लिफ्ट में चढ़ी। लिफ्ट सातवीं मंजिल पर जाकर रुक गई। लिफ्ट में रखरखाव टीम को सूचना देने के लिए कोई सुविधा नहीं है।
मोबाइल में नेटवर्क न आने के कारण वह परिवार से भी संपर्क नहीं कर सकीं। अनिल ने बताया कि सुधा अस्थमा की मरीज हैं और इतनी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनका आरोप है कि अगर वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने ध्यान नहीं दिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि इस घटना के दो घंटे बाद ही सी-टॉवर में किरण नाम की महिला लिफ्ट में फंस गई।
विज्ञापन
लगातार हो रहे हैं हादसे
अनिल ने बताया कि सोसायटी में इससे पहले भी लिफ्ट गिरने और लोगों के फंसने के मामले में सामने आ चुके हैं। जनवरी 2026 में विद्युत सुरक्षा टीम ने अपनी रिपोर्ट में लिफ्ट के रखरखाव पर सवाल उठाए थे। रिपोर्ट में बताया गया कि देखरेख कर रही कंपनी के पास कुशल कर्मचारी नहीं हैं। आरोप है कि कई शिकायतों और रिपोर्ट के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। हर दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है।