फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Assistant Accountant said - My life is in danger, I will not go to college

Ghaziabad News: सहायक लेखाकार बोले- मेरी जान को खतरा, कॉलेज नहीं जाऊंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Assistant Accountant said - My life is in danger, I will not go to college
गाजियाबाद। एमएमएच कॉलेज के सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय ने अपनी जान को खतरा बताते हुए अनिश्चितकालीन अवकाश की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में काॅलेज की प्रबंध समिति के सचिव अभिनव कृष्णा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरी जान को खतरा है, कॉलेज आने में असमर्थ हूं। आरोप है कि कॉलेज के प्राचार्य पीयूष चौहान ने उन पर हमला कराया। इसमें मुख्य आरोपी रविंद्र और सफाई कर्मी सोनवीर ड्यूटी कर रहे हैं। प्रबंधन को उनको निलंबित करना चाहिए था लेकिन, उनके खिलाफ किसी भी स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में वह साथ-साथ रहकर काम नहीं कर सकते। उनका कहना है कि कॉलेज में रहते हुए उनपर दोबारा भी हमला हो सकता है। इसलिए वह दोबारा खतरा मोल नहीं ले सकते। इस बारे में काॅलेज की प्रबंध समिति के सचिव अभिनव कृष्णा का कहना है कि सहायक लेखाकार से बात की गई है। उनको सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया गया था। छुट्टी की स्वीकृति के विषय में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


-अपने घर पहुंचे रवीद्र-
अनुज उपाध्याय ने बताया कि प्राचार्य को एक दिन पहले ही जमानत मिली। रविंंद्र ने भी कोर्ट में सरेंडर अप्लीकेशन डाल दिया है लेकिन, अभी जमानत नहीं कराई है। इसके बावजूद वह कॉलेज परिसर में बने आवास में रह रहा है। सोनवीर व हमलावरों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। सभी लोग ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यह था मामला-
15 जुलाई को एमएमएच कॉलेज के सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए तीन लोगों को 27 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रविंद्र और सफाई कर्मी सोनवीर का नाम शामिल किया था। इस मामले में यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ आंदोलन कर रहा है। उन्होंने सोमवार से कामकाज ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed