फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Assets worth Rs 1.05 crore of suspended CBI DSP attached

Ghaziabad News: सीबीआई के निलंबित डीएसपी की 1.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 1.05 crore of suspended CBI DSP attached
गाजियाबाद। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निलंबित डीएसपी राजीव कुमार ऋषि की एक करोड़ पांच लाख रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुर्क की है। शुक्रवार को ईडी ने दिल्ली और गाजियाबाद में यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


मूलरूप से सहारनपुर निवासी राजीव कुमार ऋषि सीबीआई में बतौर सब इंस्पेक्टर के पद पर 1996 में भर्ती हुए थे। प्रमोशन के बाद वो डिप्टी एसपी बन गए। सीबीआई ने 2021 में राजीव कुमार ऋषि के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दिल्ली में दर्ज कर उनके ठिकानों पर जांच की थी।
विज्ञापन

सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने भी जांच शुरू की थी। ईडी की जांच में पता चला है कि राजीव कुमार ऋषि ने नवंबर 2012 से जनवरी 2021 के दौरान अपने और परिजनों के नाम पर करीब एक करोड़ 44 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। चेक अवधि में यह उनकी वैध आय से 113 प्रतिशत ज्यादा है। शुक्रवार को ईडी की टीम ने गाजियाबाद में राजीव कुमार ऋषि की अचल संपत्ति कुर्क की है। दिल्ली में भी उनकी संपत्ति कुर्क की गई है। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ईडी ने संपत्ति कुर्क की कोई जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed