फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Assault with car driver in Indirapuram Kotwali area

Ghaziabad: सनरूफ खोलकर रील बना रहे थे युवक, कैब चालक उनका वीडियो शूट करने लगा तो कर दी डंडों से पिटाई

Sun, 14 Jul 2024 11:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Jul 2024 11:28 AM IST
सार

कार सवार युवकों ने कैब चालक अभय को ओवरटेक रोक लिया। उसके बाद चालक को गाड़ी से बाहर खींचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान चालक के सिर में डंडा लगने से खून बहने लगा। इतना ही नहीं आरोपियों ने कैब के शीशे डंडे से फोड़ दिए।

विज्ञापन
Assault with car driver in Indirapuram Kotwali area
युवकों ने कैब चालक से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के सीआईएसएफ रोड पर शनिवार देर रात सनरूफ खोलकर रील बना रहे युवकों की मोबाइल में वीडियो शूट करना एक कैब ड्राइवर अभय चौहान को भारी पड़ गया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने कैब चालक अभय को ओवरटेक रोक लिया। उसके बाद चालक को गाड़ी से बाहर खींचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान चालक के सिर में डंडा लगने से खून बहने लगा। इतना ही नहीं आरोपियों ने कैब के शीशे डंडे से फोड़ दिए। वाहन चालकों के इकट्ठा होने पर युवक लहूलुहान हालत में चालक सड़क पर पड़ा छोड़कर भाग गए। सोशल मीडिया पर कैब चालक अभय को बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। घायल के रिश्तेदार विशाल ने कार सवार युवकों के खिलाफ इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed