फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Asked for money from acquaintances by creating fake ID on Instagram

Ghaziabad News: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर परिचितों से मांगी रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Asked for money from acquaintances by creating fake ID on Instagram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के गौशाला फाटक के पास रहने वाले अनमोल पाल के नाम पर शातिरों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उनके ही परिचितों से रकम मांगनी शुरू कर दी। अनमोल को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उससे आईडी बंद करने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने उनसे भी रकम मांगी, मना करने पर परिचितों को अश्लील मेसेज भेजे। अनमोल ने अपने परिचित शिवम सैनी पर यह हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिवम सैनी पूर्व में नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। वह नोएडा में ही रहता था। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

-----

युवती के अश्लील फोटो इंटरनेट पर किए वायरल

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र निवासी एक युवती के अश्लील फोटो उनके ही एक परिचित ने इंटरनेट पर वायरल कर दिए। मामले में युवती ने रमन शुक्ला के खिलाफ विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


युवती मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। युवती का कहना है कि बिहार के ही रमन शुक्ला से उनकी मुलाकात हुई। बातचीत होने के बाद रमन ने उन्हें विजयनगर क्षेत्र में एक होटल में बुलाया और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने। इसी दौरान रमन ने उनकी अश्लील फोटो ले ली। आरोप है कि बाद में वह लगातार उन्हें होटल में बुलाने लगा। उन्होंने होटल में जाने से मना किया तो उसने उनकी अश्लील फोटो को वायरल कर दी। एसीपी नगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

फर्जी आईडी बनाकर युवती को अश्लील मेसेज भेजे

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र निवासी युवती की किसी युवक ने उनके नाम से ही इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। आरोपी ने उस आईडी से अश्लील मेसेज भेजने शुरू कर दिए। मना करने पर भी वह नहीं माना। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत कर नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed