{"_id":"580e540d4f1c1b2f77bc2b38","slug":"ashu-malik-s-supporters-burnt-effigies-of-minister-pawan-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशु मलिक के समर्थकों ने मंत्री पवन पांडे का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशु मलिक के समर्थकों ने मंत्री पवन पांडे का पुतला फूंका
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादनगर
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पवन पांडेय का पुतला फूंकते एमएलसी आशु मलिक के समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी आशु मलिक के साथ लखनऊ में हुई धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध उनके समर्थकों ने सोमवार देर शाम बस स्टैंड पर मंत्री पवन पांडे का पुतला फूंका। इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
बता दें कि समाजवादी पार्टी में मची घमासान के बीच सोमवार को पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यालय लखनऊ में विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान मुलायम सिंह यादव के नजदीकी एमएलसी आशु मलिक के साथ धक्का-मुक्की हुई और अभद्र व्यवहार किया गया।
आशु मलिक ने आरोप लगाया कि बैठक केे दौरान पवन पांडे ने उनके साथ मारपीट की। आशु मलिक से अभद्रता के विरोध में उनके समर्थकों ने सोमवार देर शाम बस स्टैंड पर पवन पांडे का पुतला फूंका।
विज्ञापन
इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। मुरादनगर, मोदीनगर, निवाड़ी, भोजपुर आदि थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था लेकिन पुलिस बल मूकदर्शक बना रहा। नगर अध्यक्ष परवेज चौधरी, महबूब अंसारी, साजिद मंसूरी, फिरोज, दानिश, अली हसन, भूरे चौधरी आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ रावली रोड स्थित भारत नगर कालोनी में आशु मलिक के आवास पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लखनऊ की घटना को देखते हुए पुलिस ने आशु मलिक के आवास पर पूरे दिन निगाह बनाए रखी।