{"_id":"69fe481c2946c6891401aa81","slug":"as-the-heat-intensifies-roadways-passenger-numbers-decline-impact-visible-at-kaushambi-depot-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18718-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गर्मी बढ़ते ही रोडवेज यात्री घटे, कौशांबी डिपो पर दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गर्मी बढ़ते ही रोडवेज यात्री घटे, कौशांबी डिपो पर दिखा असर
विज्ञापन
साहिबाबाद। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब रोडवेज निगम पर दिखने लगा है। गर्मी बढ़ते ही यात्रियों की संख्या कम हो गई है। अब यात्री जरूरी काम के लिए ही लोग घर से निकल रहे हैं। दोपहर में बस अड्डों और बसों में पहले के मुकाबले काफी कम भीड़ दिखाई दे रही है। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बसों की सीट खाली रहती हैं।
यात्रियों रामलाल का कहना है कि तेज धूप के कारण लंबा सफर करना मुश्किल हो रहा है और लोग यात्रा को टाल रहे हैं। रोडवेज के अनुसार सामान्य दिनों में जिन रूटों पर बसें फुल चलती थीं, वहां भी अब यात्रियों की संख्या कम हो गई है। लखनऊ, बरेली, मेरठ और आसपास के रूटों पर इसका सीधा असर अधिक देखा जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि बस अड्डों पर गर्मी से राहत के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कई जगहों पर ठंडे पानी और बैठने की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं मिल रही। साथ ही सभी पंखे भी नहीं चलते हैं ऐसे में लोगों को इंतजार करने में परेशानी हो रही है। इसलिए पहले की अपेक्षा डिपो और बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है।
अंशुल भटनागर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। हालांकि वीकेंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।