फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   As did women with men donating blood

पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी किया रक्तदान

Mon, 12 Sep 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वसुंधरा
ब्यूरो,अमर उजाला वसुंधरा Updated Mon, 12 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
As did women with men donating blood
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
बृजविहार में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने उड़ीसा सेवा समिति के साथ मिलकर रक्तदान शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। इसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। कैंप में महिलाओं ने भी रक्तदान किया।      
विज्ञापन

        
बृजविहार के सी ब्लॉक स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और उड़ीसा सेवा समिति ने रक्तदान शिविर लगाया। एमएमजी के ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम ने ब्लड एकत्रित किया। साथ ही लोगों को रक्तदान के महत्व को भी बताया।
विज्ञापन


कैंप में 120 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया, जिसमें महिलाओं ने भी रक्तदान किया। अन्य कालोनियों से भी लोग रक्तदान करने पहुंचे। कैंप का उद्घाटन एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ परामर्श दत्ता डा. संदीप पंवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में करीब 350 लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप कराया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी आदि के टेस्ट भी किए।  डा. विनोद कुमार, डा. आसिफ, अरुण तोमर, धीरू अंबानी, रमेश, दीपक, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।  
            
क्या बोले महादानी
रक्तदान महादान होता है। लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। रक्तदान से आप किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।       
- सुब्रतो, बृज विहार       
      
रक्तदान के लिए हमेशा ही तैयार रहता हूं। जब भी कहीं रक्तदान शिविर लगाता है, तो रक्तदान के लिए जाता है। अब तक कई बार रक्तदान कर चुका हूं।       

- अशोक कुमार, बृजविहार   
            
अखबार के माध्यम से रक्तदान शिविर की जानकारी मिली थी। अमर उजाला के माध्यम से एक बार फिर से रक्तदान करने का मौका मिला।       
- विवेकानंद, बृजविहार             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed