{"_id":"6ade5285c71df0f11d07951e","slug":"arrived-after-a-grueling-journey-on-crowded-trains-then-struggled-to-find-a-place-for-their-bags-and-mobile-phones-at-the-exam-centers-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1008634-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रेनों में धक्के खाकर पहुंचे...परीक्षा केंद्रों पर बैग व मोबाइल फोन के लिए जूझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रेनों में धक्के खाकर पहुंचे...परीक्षा केंद्रों पर बैग व मोबाइल फोन के लिए जूझे
विज्ञापन
दुश्वारियों से भरा सफर.... गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ी परीक्षार्थियों की भीड़। सीन एक 1:45 प
गाजियाबाद। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों का प्रश्नों से ज्यादा अव्यवस्था ने इम्तिहान लिया। स्थिति यह रही कि ट्रेनों में धक्के खाकर केंद्रों तक पहुंचे युवाओं को परीक्षा के बाद बैग और मोबाइल फोन लेने के लिए लंबी कतारों में जूझना पड़ा। सामान मिलने में देरी से किसी की ट्रेन छूटी तो कोई घंटों इंतजार में फंसा रहा। इस सबके बीच रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से एक व्यक्ति को जिंदगी भर का दर्द मिल गया। प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन से उतरते समय धक्का लगने से 55 वर्षीय दिलशाद का बायां पैर कट गया।
जिले में रविवार को पीईटी दो पालियों में 44 केंद्रों पर आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चली, जिसमें 13,844 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। इसमें 14,067 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में कुल 27,911 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरे जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से रेलवे स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक व्यवस्थाओं की चुनौतियां सामने आईं।
-- -- -
ट्रेनों में जगह नहीं मिली, खड़े होकर किया सफर
परीक्षा देने के लिए मुरादाबाद, गजरौला और बरेली से आए कई अभ्यर्थियों को ट्रेनों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर समेत दूसरे जिलों से आए युवाओं को भी केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा के बाद समय से लौटने की चिंता रही। गाजियाबाद जंक्शन पर भारी भीड़ के कारण यात्रियों और अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ के दबाव के बीच सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के इंतजाम भी सवालों के घेरे में रहे।
विज्ञापन
-- --
प्रसाधन बदहाल, सामान के लिए लंबी कतारें
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में परीक्षा देने सहारनपुर से आए मोंटी ने केंद्र के अंदर प्रसाधन की स्थिति ठीक नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि प्रसाधन बदहाल स्थिति में थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद बैग और मोबाइल फोन लेने के लिए केंद्रों पर बनाए गए क्लॉक रूम के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गईं। शाम को परीक्षा छूटने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से इंतजार बढ़ता गया। सामान मिलने में देरी के कारण अभ्यर्थियों की परेशानी और बढ़ गई। अभ्यर्थियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के वहां से चले जाने के बाद सामान लेने के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दूर-दराज से आए युवा ट्रेन छूटने के डर से परेशान होते रहे। कई अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाने के कारण अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। बैग और मोबाइल फोन लेने के लिए धक्का-मुक्की के बीच जद्दोजहद करनी पड़ी।
-- --
समय पर बैग नहीं मिला, छूट गई ट्रेन
गजरौला से परीक्षा देने आया हूं। शाम छह बजे की ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन पौने छह बजे तक बैग नहीं मिला। क्लॉक रूम के बाहर भीड़ लगी है। अब ट्रेन छूट चुकी है। अगली ट्रेन रात 10 बजे के बाद है। उसी से जाना पड़ेगा।
-सुनील कुमार
-- -- --
भीड़ में सफर किया, केंद्र पर भी राहत नहीं
मुरादाबाद से आते समय ट्रेनों में जगह नहीं थी। ईएमयू में भारी भीड़ के बीच सफर करके यहां पहुंचा। सोचा था कि परीक्षा के बाद समय से स्टेशन पहुंच जाऊंगा, लेकिन केंद्र पर देरी के कारण साढ़े पांच बजे की ट्रेन छूट गई। अब सात बजे तक स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन मिल सकती है, वरना रात 10 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा।
-तुषार
--
सामान के लिए करना पड़ा इंतजार
हाथरस से आते समय सुबह ट्रेन में भारी भीड़ मिली। किसी तरह परीक्षा केंद्र तक पहुंचा। यहां भी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। बैग और मोबाइल फोन लेने में इतनी देरी हो रही है कि पता नहीं कब तक सामान मिल पाएगा।
-शिवम