फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Aroused was to greet the sun city

सूर्य नमस्कार के लिए उमड़ा शहर

Wed, 22 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Aroused was to greet the sun city
याेग - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। निरोग काया पाने के उद्देश्य से मंगलवार को लोगों के दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार और विभिन्न आसनों से हुई। विश्व योग दिवस पर योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लेकर शहरवासियों ने पार्क, सोसायटी और कालोनियों में आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। पार्कों सहित गली मोहल्लों में बिछी चटाइयों से लोगों में योग को लेकर फैले क्रेज की एक बानगी भी देखने को मिली।

विज्ञापन

 
शहर में योग का सबसे बड़ा कार्यक्रम अखिल भारतीय योग संस्थान की ओर से डायमंड फ्लाईओवर के पास सोना गार्डन में हुआ। यहां एक साथ एक हजार बच्चों ने योग आचार्य प्रतिष्ठा के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार किया।  शिविर में मुसिलम परिवार के बच्चों को सम्मानित भी किया गया। शिविर में आचार्य प्रतिष्ठा के शिष्यों में जापान के े का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल भी योग अभ्यास में शामिल हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि आईएएस संतोष यादव, देवेंद्र हितकारी, केके अरोड़ा, सुशील गुप्ता आदि ने दीप प्रज्ज्वलन कर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ योग शिविर का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनगर एक्सटेंशन के एक क्रिकेट स्टेडियम में योग शिविर लगाया गया। शिविर में हरिद्वार से आए योगाचार्य ने सभी को आसन और प्राणायाम कराए। शिविर में मुख्य रूप पर मेयर अशु वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, चंद्रशेखर, सतेंद्र शिशोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रताप विहार के के-ब्लाक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित हुआ। इसमें मांगेराम कसाना और सियाराम मुख्य रूप से मौजूद रहे। उधर न्यू आर्य नगर में समाजसेवी संध्या त्यागी के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित किया गया। भारतीय योग संस्थान की ओर से स्कल्पचर पार्क राजनगर सेक्टर-23 में सामूहिक योग साधना हुई। पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।

शिविर का संचालन केके अरोड़ा ने किया इस मौके पर ज्ञानचंद त्यागी, अरुण, सुशील वर्मा आदि का सहयोग रहा। 37वीं वाहिनी एनसीसी डी ब्लॉक कविनगर के 299 कैडिटों द्वारा इंग्राहम अंग्रेजी स्कूल के प्रांगण में योगाभ्यास किया गया। शिविर में शामिल होने वाले सभी कैडेट को वाहिनी कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल वीके सिंह द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर में इंस्टीट्यूट निदेशक पी. जेथ्रो, प्रिंसिपल अपर्णा रूथ सहित आदि मौजूद रहे।

एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के 300 से ज्यादा जवानाें ने दिल्ली के नेहरू पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल ओपी सिंह, आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव समेत जवानों ने एक साथ योग किया। सेक्टर-23 स्थित शिल्प उद्यान में गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने योगासन कराकर लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए।

योगाचार्य डा. महेंद्र कौशिक ने कार्यक्रम में आए लोगों को विभिन्न आसन बताए। बहरामपुर में सुभाष चंद की ओर से लगाए गए योग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। राजनगर एक्सटेंशन के अजनारा ईटीग्रिटी में लगे शिविर में सामूहिक तौर पर राजनगर एक्सटेंशन की विभिन्न सोसायटी और गांवों के लोग शामिल हुए। भारतीय योग संस्थान के योग गुरु सतीश शर्मा ने सभी साधकों को योग कराया।


अतुल भटनागर, एन सी पराशर, नितिन त्यागी आदि का सहयोग रहा। केडीपी ग्रांड सवाना में भी राजकुमार त्यागी के नेतृत्व में योग शिविर हुआ। गौड़ होम्स गोविंदपुरम में आरडब्ल्यूए द्वारा सोसायटी क्लब हॉल में योग कराया गया। अध्यक्ष अतुल त्यागी ने बताया कि योग गुरु ध्यान सिंह कांबोज और डा. सरोज सिरोही ने लोगों को आसन कराए। प्रेरणा बाल आश्रम में आचार्य तरुण के नेतृत्व में बच्चों ने योग किया। उधर राजनगर के सेंट्रल पार्क में आरडब्ल्यूए की अध्यक्षता में रजिडेंट्स ने योग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed