फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arogya Mela: The number of patients decreased as the cold subsided.

आरोग्य मेला: सर्दी कम होने के साथ ही घटी मरीजों की संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: The number of patients decreased as the cold subsided.
मुरादनगर। सुराना गांव पीएचसी मे इलाज के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
गाजियाबाद। सर्दी कम होने के बाद आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। रविवार को मेले में 3067 मरीज उपचार कराने पहुंचे। जबकि 16 फरवरी को 3751 मरीजों का इलाज कराया था। आरोग्य मेले में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सर्दी में मांसपेशियों में खिंचाव, हाथ-पैर, कमर और जोड़ों में दर्द के अलावा रक्तचाप, मधुमेह के मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। सर्दी कम होने के बाद लोग शारीरिक रूप से सक्रिय हो जाते हैं। इससे भी काफी आराम मिल जाता है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि रविवार को 952 मरीजों को सीटी-स्कैन, एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच कराने के लिए एमएमजी, संयुक्त और जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। कुत्ते, बंदरों के काटने से घायल हुए 132 लोगों को अलग-अलग केद्रों पर एआरवी लगवाया गया। जबकि 674 बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण भी कराया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि बदलते मौसम में अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और शाम के समय कपड़े पहनने में लापरवाही न बरते।
विज्ञापन


गले में दर्द और बुखार के मरीज अधिक
दीनदयालपुरी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि इस समय गले में दर्द, बुखार और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। इस समय मौसम में बदलाव से कई तरह के बैक्टीरिया सक्रिय हो गए हैं, जो प्रदूषण और तेज हवा के माध्यम से नाक और गले में पहुंचकर संक्रमण का कारण बन रहे हैं। अनावश्यक दवाई के प्रयोग से स्वास्थ्य में सुधार होने के बजाय परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए स्वत: दवाई लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करके इलाज कराएं। डॉ. ललित ने कहा कि अभी एसी, पंखा चलाने से बचें। फ्रिज में रखा हुआ पानी न पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी महीने में मरीजों की स्थिति
तारीख पंजीकृत मरीज
23 3067
16 3754
09 3185
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed