{"_id":"5f15db2f8ebc3e63ad47e0da","slug":"apply-in-saman-yojana-ghaziabad-city-news-gbd2023298140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमन योजना में आवेदन आज से, जीडीए ने बनाए दो सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमन योजना में आवेदन आज से, जीडीए ने बनाए दो सेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शमन योजना में करें आवेदन, दो सेल रखेंगी नजर
गाजियाबाद। नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण को वैध कराने की शासन की शमन योजना-2020 में मंगलवार से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। शमन योजना-2020 में आने वाले आवेदनों, शमन कार्यों को विधिवत रूप से हल करने के साथ उनके तकनीकी परीक्षण के लिए जीडीए ने दो सेल बनाई हैं। दोनों सेल में प्राधिकरण ने नौ अधिकारियों की तैनाती की है। वहीं, ऑफलाइन आवेदन के लिए जीडीए के स्वागत कक्ष में एक काउंटर बनाया गया है, जिसमें तीन कर्मचारी तैनात लिए गए हैं।
पहले सेल में चार और दूसरे सेल में पांच अधिकारियों को तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को शमन संबंधी सभी पत्रावलिओं का तत्काल तकनीकी परीक्षण करने के साथ शमन मानचित्रों और पत्रावलियों का लेखा-जोखा भी रखना होगा। फिर इन अधिकारियों को शमन संबंधी आवेदन और की गई कार्रवाई से जुड़ी सभी पत्रावली जीडीए सचिव को उपलब्ध करानी होगी। शमन योजना से संबंधित जरूरी दिशानिर्देश जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने सभी अधिकारियों को जारी किए हैं। जीडीए में जून 2020 तक सेटबैक व अन्य शमन संबंधी 8200 मामले पंजीकृत हैं।
उधर, नक्शे के विपरीत निर्माण से जुड़े अन्य मामलों की जोनवार पड़ताल करने के प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शमन योजना में शहरवासियों के पास नक्शे के विपरीत किए गए अवैध निर्माण को वैध कराने का सुनहरा मौका है। शासन की ओर से 17 साल बाद नई शमन योजना लाई गई है। योजना में नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण को वैध कराने के लिए शहरवासी 20 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। लोगों को कम जुर्माना भरने के साथ ही अधिक अवैध निर्माण को वैध कराने का अवसर मिलेगा। ऐसे में नई शमन योजना में जीडीए की झोली भरने की पूरी संभावना है। शमन योजना-2020 के तहत 15 जुलाई 2020 से पहले नक्शे के विपरीत निर्माण करने वालों को ही योजना का लाभ मिलेगा। छह माह तक लागू होने वाली योजना में इसके बाद अवैध निर्माण करने वाले योजना से बाहर रहेंगे। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि शमन योजना को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी के लिए दो सेल का गठन किया गया है।