फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Apply for Vivekananda Youth Award by 31st July

Ghaziabad News: विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Apply for Vivekananda Youth Award by 31st July
गाजियाबाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। व्यक्तिगत श्रेणी के तहत एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2024 तक के सराहनीय कार्यों के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार युवाओं को खेलकूद, सामाजिक पौधरोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना या संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यकम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढावा देना, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग की श्रेणी में दिया जाएगा। पात्र व्यक्ति की उम्र 15 से 35 वर्ष की होनी चाहिए। इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed