फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   App will show the location of board exam center

एप बताएगा बोर्ड परीक्षा केंद्र की लोकेशन

Wed, 08 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 08 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
App will show the location of board exam center
BHIM APP - फोटो : demo pic

 डिजिटल इंडिया की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सीबीएसई ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एग्जाम लोकेटर एप तैयार किया है। इस एप की मदद से परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन आसानी से जान सकेंगे।गुरुकुल स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्स ने बताया कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन


अमूमन अभिभावक और बच्चे परीक्षा केंद्र को लेकर चिंतित रहते हैं। परीक्षा वाले दिन केंद्र पर समय से पहुंचना सबसे बड़ी टेंशन होती है। ऐसे में सीबीएसई ने विद्यार्थियाें और अभिभावकों के लिए मोबाइल एप विकसित किया है। इसके तहत विद्यार्थी या अभिभावक सीबीएसई ईसीएल पर अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करना होगा।
विज्ञापन


मोबाइल नंबर रजिस्टर होते ही विद्यार्थी को वन टाइम पासवर्ड दिया जाएगा। इस पासवर्ड के जरिए विद्यार्थी सेंटर लोकेटर एप को लॉगिन कर सकेंगे। एप को लॉगिन करने के बाद विद्यार्थी को क्लास के विकल्प पर क्लिक करना हेागा। इसके बाद एप पर रोलनंबर डालना होगा। रोलनंबर डालते ही एप पर विद्यार्थी का पूरा डेटा और परीक्षा केंद्र की रिपोर्ट एप पर प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के नाम के साथ ही सेंटर तक पहुंचने का रूट मैप भी शो होगा। सीबीएसई विद्यार्थी को उसका करंट लोकेशन तो बताएगा ही उसके बाद परीक्षा केंद्र पर वह कैसे पहुंचेगा पूरा रूट मैप दिखाएगा।

डेटशीट भूलने नहीं देगा एडमिट कार्ड
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षार्थी अपने परीक्षा का विषय और टाइम नहीं भूल सकेंगे। भूल चूक की वजह से जो परीक्षाएं छूट जाती थीं, विद्यार्थियों को अब उससे राहत मिलेगी। दरअसल, पहली बार यूपी बोर्ड ने बच्चों के एडमिट कार्ड में डेटशीट को भी प्रिंट कराया है।

जीजीआईसी की प्रिंसिपल सुधा रानी कटियार ने बताया कि यह पहली बार है जब बच्चों के  एडमिट कार्ड में उनका डेटशीट प्रिंट है। कॉमन डेटशीट की बजाय जिस विद्यार्थी के पास जो विषय है, उसमें मुख्य और वैकल्पिक दोनों शामिल हैं।


उनके सभी विषयों की तारीख और समय अंकित किया गया है ताकि किसी भी तरह की भूल न हो और विद्यार्थी परीक्षा देने से न चूकें। जीजीआईसी की प्रिंसिपल ने बताया कि दसवीं, बारहवीं दोनों के  प्रवेश पत्र स्कूलों में पहुंच चुके  हैं। सभी विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड अपने स्कूल से ले सकते हैं। एडमिट कार्ड के लिए किसी भी तरह की कोई फीस नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed