फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Another video of indecent remarks on Rohingya Bangladeshis goes viral

Ghaziabad News: रोहिंग्या बांग्लादेशियों पर अभद्र टिप्पणी का एक और वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Another video of indecent remarks on Rohingya Bangladeshis goes viral
गाजियाबाद। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी के बयान व झुग्गी-झोपड़ियां में रहने वाले लोगों पर लाठी भांजने के मामले के बाद सोशल मीडिया पर रोहिंग्या बांग्लादेशियों पर अभद्र टिप्पणी करने का एक और वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक सत्यम पंडित नाम का युवक बताया जा रहा है, जो रोहिंग्या बांग्लादेशियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह 24 से 72 घंटे के भीतर रोहिंग्या बांग्लादेशियों को देश छोड़ने की चेतावनी दे रहा है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सत्यम पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो में जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली टिप्पणी करता नजर आ रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed