{"_id":"670af32ce279e21ed50c6b84","slug":"angered-by-scolding-from-family-members-girl-students-went-to-vrindavan-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-487324-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परिजनों की डांट से नाराज\nहोकर वृंदावन गईं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परिजनों की डांट से नाराज होकर वृंदावन गईं छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्ष की दो छात्राएं परिजनों के डांटने पर घर छोड़कर वृंदावन चली गईं। दोनों 10 अक्तूबर को घर से ट्यूशन के लिए गई थीं लेकिन वापस नहीं आईं। परिजनों ने काफी तलाशने के बाद पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर उनके घर पहुंचा दिया है।
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों छात्राओं की काउंसिलिंग कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बातचीत करने पर छात्राओं ने बताया कि परिजन उन्हें डांटते हैं। पढ़ाई करने पर भी पढ़ाई के लिए डांटते रहते हैं। लड़कियों की इज्जत नहीं करते हैं। ऐसे में उन्होंने घर छोड़ने की योजना बनाई और वृंदावन चलीं गईं। एसीपी ने बताया छात्राओं की काउंसलिंग कर समझाया गया है।
विज्ञापन