फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angered by a 24-hour power outage, people staged a protest at the electricity substation.

Ghaziabad News: 24 घंटे बिजली गुल से गुस्साए लोगों ने विद्युत उपकेंद्र किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Angered by a 24-hour power outage, people staged a protest at the electricity substation.
लोनी। 24 घंटों से लगातार बिजली आपूर्ति गुल होने से नाराज लोग मंगलवार सुबह पाबी सादकपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने ऊर्जा निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोप लगाया कि निगम अधिकारी उपभोक्ताओं के कॉल तक नहीं उठा रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को अधिकारियों ने आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी महबूब अली ने बताया सोमवार सुबह करीब छह बजे ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। लोगों ने बिजली की जानकारी के लिए निगम अधिकारियों को फोन करके आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचे और फाल्ट तलाशने लगे। घंटों तक कर्मचारियों को जब फॉल्ट नहीं मिला तो गर्मी से बेहाल स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, हालांकि फॉल्ट न मिलने पर बाद में विद्युत कर्मचारी लौट गए। इस तरह सोमवार की रात कालोनी के करीब 15 हजार से अधिक लोगों ने जागकर रात गुजारी। सुबह तक भी बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से घरों में पानी का संकट भी झेलना पड़ा। इसके बाद कॉलोनी के लोगों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग वार्ड सभासद पति जयवीर बंसल के साथ सुबह करीब नौ बजे पाबी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। प्रदर्शन की सूचना पर निगमकर्मी मौके पर पहुंचे और गड्ढा खोदकर अंडर ग्राउंड फाल्ट तलाशने में जुट गए। अधिकारियों ने जल्द ही आपूर्ति सुचारू कराने के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रूपनगर सचिन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने अंडर ग्राउंड फाल्ट ढूंढ़कर सही करने के लिए गड्ढा खोदा, लेकिन बारिश से उसमें पानी भर गया। इसके पंप सेट लगाकर पानी की निकासी कराने के बाद फाल्ट को ठीक करके आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed