फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An old man and a young woman were duped of Rs 14.95 lakh

Ghaziabad News: वृद्ध व युवती से 14.95 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
An old man and a young woman were duped of Rs 14.95 lakh
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने एक युवती और वृद्ध को झांसा देकर 14.95 लाख रुपये ठग लिए। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि साहिबाबाद के डीएलएफ दिलशाद एक्सटेंशन में रहने वाली दीपाली पांडेय के मुताबिक 21 मार्च को उनके मोबाइल फोन पर आईजीएल कंपनी की ओर से कनेक्शन काटने की चेतावनी का मैसेज आया। आईजीएल का लिंक भी शेयर किया गया। इस पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने उनके खाते से 7.27 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। वहीं, कविनगर के चिरंजीव विहार के सेक्टर-एक में रहने वाले रोहताश चंद महेश्वरी के मुताबिक उन्होंने यू-ट्यूब पर फाइनेंस मिनिस्टर का फोटो लगा एक विज्ञापन देखा। इसमें निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया गया। विज्ञापन पर दिए नंबर पर कॉल की तो ईशा सिंह ने एक फर्जी ग्रुप में जोड़ा। उन्होंने शेयर ट्रेडिंग में 7.67 लाख रुपये निवेश किए, जो वापस नहीं मिले। दोनों पीड़ितों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed