{"_id":"68599b185a0d841f530f6ac2","slug":"an-e-rickshaw-parked-on-the-road-in-ghaziabad-s-old-bus-stand-area-caught-fire-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: सड़क पर खड़े ई-रिक्शा में धधकी आग, मचा हड़कंप; चालक की कमाई जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: सड़क पर खड़े ई-रिक्शा में धधकी आग, मचा हड़कंप; चालक की कमाई जलकर हुई राख
Mon, 23 Jun 2025 11:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:51 PM IST
सार
ई-रिक्शा मालिक शास्त्री नगर निवासी अर्जुन ने बताया कि रिक्शा के बैग में उनकी दिन भर की कमाई और पहले की भी नकदी रखी थी जो जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
Ghaziabad Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के पुराना बस अड्डा इलाके में 23 जून की देर रात करीब 11:15 बजे सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा में अचानक आग धधक पड़ी। गनीमत रही कि हादसे के समय रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ई-रिक्शा मालिक शास्त्री नगर निवासी अर्जुन ने बताया कि वह दिन भर की दिहाड़ी करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा की बैटरी पुरानी होने की वजह से उन्होंने एक दुकान से बैटरी बदलकर नई लगवाई थी। दुकान से कुछ ही दूरी पर जाकर उन्होंने ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा किया और मार्ग के दूसरी तरफ स्थित दुकान से खाना लेने चले गए। तभी अचानक रिक्शा में आग धधक गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रिक्शा के बैग में उनकी दिन भर की कमाई और पहले की भी नकदी रखी थी जो जलकर राख हो गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया था। हादसे में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जाना बाकी है। हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन