{"_id":"6afd694b064c49e5050ea790","slug":"amit-injured-in-an-attack-by-neighbors-in-loni-ghaziabad-has-died-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की जंग हारा अमित: चार दिन बाद हुई मौत, पड़ोसियों से हुआ था विवाद; बहन की गोली मारकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी की जंग हारा अमित: चार दिन बाद हुई मौत, पड़ोसियों से हुआ था विवाद; बहन की गोली मारकर की थी हत्या
Wed, 18 Nov 2026 02:31 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:31 PM IST
सार
शनिवार रात अनिल पांचाल के घर के सामने शौचालय करने को लेकर अमित पक्ष से विवाद हो गया था। घर के सामने बैठे अमित के साथ आरोपी पक्ष ने मारपीट की थी। अमित के परिवार का आरोप था कि आरोपी पक्ष ने पिस्टल की बट और लाठी डंडों से पीट कर अमित को घायल किया था।
विज्ञापन
चार दिन बाद अस्पताल में अमित की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र के दो नंबर इंदिरापुरी कॉलोनी में शौचालय के बाद हुए विवाद में चोटिल हुए अमित की चार दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। अमित 4 दिन जिंदगी की जंग लड़ता हुआ काल के मुंह में समा गया। दिल्ली के अस्पताल में अमित वेंटिलेटर पर था। अमित के उपचार का खर्चा पुलिस ने उठाया था। शनिवार रात हुई मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष ने अमित की बहन की गोली मार कर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक नामजद फरार चल रहा हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात अनिल पांचाल के घर के सामने शौचालय करने को लेकर अमित पक्ष से विवाद हो गया था। घर के सामने बैठे अमित के साथ आरोपी पक्ष ने मारपीट की थी। अमित के परिवार का आरोप था कि आरोपी पक्ष ने पिस्टल की बट और लाठी डंडों से पीट कर अमित को घायल किया था। अमित की पिटाई होने से नाराज परिवार के लोग अनिल पांचाल के घर पहुंचे थे। यहां अनिल पांचाल के परिवार के लोगों ने अमित की बहन पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद लोगों ने अनिल पांचाल के घर में तोड़फोड़ की थी। अनिल पांचाल पक्ष की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए अमित को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर अमित को वेंटिलेटर पर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, देर रात अमित की मौत हो गई। अमित की मौत होने पर परिवार में रोष पैदा हो गया। हंगामा की आशंका के चलते पुलिस बल अमित के घर के पास तैनात किया गया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित की मौत के कारण का पता चलेगा। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
