फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ambedkar BJP raging on offense, blew effigy of Azam

अंबेडकर के अपमान पर भड़के भाजपाई, फूंका आजम का पुतला

Thu, 08 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 08 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar BJP raging on offense, blew effigy of Azam
पुलिस से हुई खींचतान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा हज हाउस के उद्घाटन अवसर पर डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने आजम खां का पुतला भी फूंका। पुतले को लेकर भाजपाई और पुलिसकर्मियों में जमकर छीनाझपटी भी हुई।
विज्ञापन


भाजपाइयों द्वारा आजम का पुतला फूंकने की खबर मिलने के साथ ही बुधवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल और एसपी सिटी सलमान ताज कलक्ट्रेट गेट पर भारी पुलिस बल के मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा केनेतृत्व में भाजपाई एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। पुतला लिए भाजपाई आजम के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी भाजपा की टोपी और गले में पटका डालकर उनके बीच शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही भाजपाइयों ने आजम का पुतला फूंकने का प्रयास किया, वैसे ही उनके बीच सादे वस्त्रों में छिपे पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनकर नाले में फेंक दिया। इस पर भाजपाई दूसरा पुतला लाए, मगर इसे भी पुलिस ने उनसे छीन लिया।

पुतले को लेकर भाजपाई और पुलिसकर्मियों में जमकर खींचतान भी हुई। भाजपाइयों ने एक पुतले को नाले से निकालकर उसमें आग लगाने का भी प्रयास किया, मगर कामयाब न हो सके। इसके बाद भाजपाइयों ने आनन-फानन में कबाड़ से एक और पुतला बनाया और उसमें आग लगा दी।

यहां से नारेबाजी करते हुए भाजपाई नवयुग मार्केट पहुंचे। वहां उन्होंने पार्क में स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि आजम खां को चाहिए कि वह अंबेडकर का अपमान करने के मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इसके साथ ही सीएम अखिलेश यादव आजम खां को मंत्री मंडल से तत्काल बर्खास्त कर दिया जाए।

इस अवसर पर भाजपा नेता नरेंद्र शिशौदिया, राजीव अग्रवाल, गौरव चोपड़ा, लेखराज माहौर, राजेश त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, सुदेश कश्यप, रोबिन तोमर, बब्बल यादव, पूनम कौशिक, नीरू शर्मा, अर्चना सिंह, साक्षी नारंग, जावेद खान सैफ आदि मौजूद रहे।


भाजपा के महानगर अध्यक्ष समेत 51 पर एफआईआर
 आजम खां का पुतला फूंकने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा समेत 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। कचहरी चौकी के प्रभारी दरोगा राकेश राणा की ओर से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

इसमें नामजद सिर्फ अजय शर्मा को ही किया गया है। बाकी सभी अन्य भाजपाइयों को अज्ञात में रखा गया है। इनमें कुछ महिला कार्यकर्ता भी हैं। एसपी सिटी सलमान ताज के मुताबिक सभी के खिलाफ हंगामा करने, 7 क्रिमिनल एक्ट के साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।

आजम का अधजला पुतला छीन ले गई पुलिस
 मोदीनगर में दलित समाज और भाजपा ने आजम खां के खिलाफ बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा द्वारा लाए गए पुतले को पुलिस ने जलाने से पहले ही छीन लिया, जबकि दलित समाज ने पुतले को आग लगा दी।

दलित समाज द्वारा राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अतुल कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में संविधान निर्माता के खिलाफ की गई अपमान जनक टिप्पणी के लिए आजम को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई है।

प्रदर्शनकारियों में मुकेश सिद्धार्थ, डालचंद, ओमपाल और कृष्णवीर आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा.मंजू शिवाच, डा.पवन सिंघल और भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ता आजम खां के पुतले के साथ दोपहर करीब बारह बजे अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ता आजम खां के पुतले को आग के हवाले करते उससे पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस पुतले को छीनकर अपने साथ ले गई। प्रदर्शनकारियों में ललित त्यागी, अमितेज जैन, करणवीर, पारितोष और हर्ष आदि शामिल रहे।

लोनी में भी भाजपाइयों ने फूंका पुतला
 हज हाउस के उद्घाटन के दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी करने पर भड़के भाजपाइयों ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री आजम खां पुतला फूंका। दो नंबर बस स्टैंड पर पुतला फूंकने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी भी कराई। दोपहर करीब 12 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, नगर पालिका चेयरमैन मनोज धामा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, डा. प्रमेंद, पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल, सभासद सते पंडित, धजय खारी, जिला पंचायत सदस्य अनिल कसाना, योगेंद्र मावी, ललित शर्मा, धमेंद्र त्यागी एवं सैकड़ों भाजपाई स्टेट हईवे-57 स्थित दो नंबर बस स्टैंड पर पहुंचे और आजम का पुतला फूंका।


बसंत त्यागी ने कहा कि सपा सरकार अपने कार्यकाल की समाप्ति की ओर है, जिसके चलते मंत्री अपना आपा खो बैठे हैं। आजम खां ने मंच से बाबा साहेब का अपमान किया। प्रदेश सरकार आजम को तुरंत बर्खास्त करे और उन पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed