फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allottees put up posters saying the house is for sale

Ghaziabad News: आवंटियों ने लगाया घर बिकाऊ है का पोस्टर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Allottees put up posters saying the house is for sale
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम के डी पॉकेट में बने एसटीपी में लगे कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू से परेशान कई आवंटियों ने पलायन का फैसला किया है। परेशान लोगों ने घर बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया है। मधूबन-बापूधाम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा और अन्य लोगों ने जीडीए वीसी, नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले तीन साल से कांवड़ यात्रा के दौरान का कूड़ा एसटीपी परिसर में डाला जा रहा है। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की ओर से कहा गया कि कांवड़ यात्रा के बाद कूड़ा हटा लिया जाएगा। अब कूड़े की बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। कूड़े की समस्या से योजना में आवंटन होने के बाद भी लोग रहने नहीं आ रहे हैं। लोग यहां मकान खरीदने से बच रहे हैं। धीरे-धीरे यहां कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

योजना में आवंटी जीवंती देवी, गोदावरी, बबीता त्यागी, जंग बहादुर चौहान, संजय त्यागी, अजय चौधरी, अमन सिंह, मास्टर समेत कई लोगों ने अपना भवन बेचकर पलायन करने का फैसला किया है। इन लोगों ने घर बिकाऊ है का पोस्टर लगाया है। जंग बहादुर का कहना है कि पूरे दिन बदबू आती रहती है। बारिश और तेज हवा चलने के बाद एक पल भी यहां रहने का मन नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा हटाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा गया है। मौजूदा समय में कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। जो कूड़ा है वह पहले का पड़ा हुआ है। दोबारा निगम को पत्र लिखकर कूड़ा हटाने के लिए कहा जाएगा। - राजेश कुमार सिंह, जीडीए सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed