{"_id":"6add08c77b97ae926c09afba","slug":"allegations-of-misconduct-against-a-national-level-female-athlete-video-of-the-assault-goes-viral-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111291-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राष्ट्रीय स्तर महिला खिलाड़ी से अभद्रता का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राष्ट्रीय स्तर महिला खिलाड़ी से अभद्रता का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
मुरादनगर। मिल्क दुहाई के सामने स्थित एचएलएम कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 'उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टि
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग मिल्क दुहाई गांव के सामने स्थित एचएलएम कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग-बेंच प्रेस चैंपियनशिप में शनिवार खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया। बताया गया है कि शामली से आए कुछ खिलाड़ियों ने आयोजक समिति की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
एचएलएम कॉलेज परिसर में शनिवार को दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
आरोप है कि शनिवार शाम को किसी बात को लेकर शामली से आए खिलाड़ियों और आयोजक समिति के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। महिला खिलाड़ी के साथ अभद्रता के आरोप के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले और चैंपियनशिप के मुख्य आयोजक पारुल त्यागी घायल हो गए। घटना के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज का कहना है कि दोनो पक्षों की तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। एचएलएम कॉलेज के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. धीरज शर्मा का कहना है कि खिलाड़ियों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला सुलझा लिया गया है।