फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of failure to construct the road despite the budget being passed

Ghaziabad News: बजट पास होने के बाद भी सड़क नहीं बनाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Allegation of failure to construct the road despite the budget being passed
छतारी। क्षेत्र के कमौना गांव में श्मशान की ओर जाने वाली सड़क के लिए बजट पास होने पर भी खडंजा निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाया। इस संबंध में गांव निवासी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सोनू राघव ने अपलोड की पोस्ट में कहा कि गांव कमौना में सत्तू सिंह के खेत से श्मशान तक खडंजा निर्माण के लिए ग्रामीणों ने प्रस्ताव भेजा था। इसके निर्माण के लिए जिला पंचायत विभाग की ओर से तीन लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत भी हो गए, लेकिन अभी तक सड़क बदहाल पड़ी है।
विज्ञापन

सोनू ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और टिप्पणी की कि अब केवल कागजों में ईंट बिछ गईं है। इस पोस्ट के बाद यह मुद्दा ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वहीं, इस संंबंध में जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार सूर्यवंशी का कहना है कि गांव में दो सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें केवल एक की मंजूरी मिली थी और उसका निर्माण हो गया है। जिस सड़क के संबंध में पोस्ट वायरल की गई है, उसकी अभी मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed