फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of embezzling Rs 1.5 crore on the pretext of selling office

Ghaziabad News: ऑफिस बेचने के बहाने डेढ़ करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzling Rs 1.5 crore on the pretext of selling office
कौशांबी। मोरटा गांव के वरुण त्यागी ने सात लोगाें पर वैशाली के एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में कंपनी का ऑफिस बेचने की एवज में डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा कराया है। आरोपियों ने रुपये लेने के बावजूद उन्हें ऑफिस की रजिस्ट्री नहीं की। कौशांबी पुलिस नामजद आरोपियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि वैशाली निवासी राम सेवक त्यागी और प्रशांत त्यागी से जान पहचान थी। दोनों ने कुछ समय पहले उन्हें अपनी कंपनी का ऑफिस बेचने का झांसा दिया था। उन्हें बताया कि वैशाली सेक्टर-4 के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में एक ऑफिस है। इसकी बाजार में अच्छी कीमत है। दोनों ने डेढ़ करोड़ रुपये में ऑफिस का सौदा तय कर लिया। शुरुआत में ही उन्होंने रामसेवक को सात लाख रुपये बयाना दे दिया। बाद में उन्होंने किश्तों में डेढ़ करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्होंने रामसेवक से ऑफिस की रजिस्ट्री करने के लिए बोला तो उन्हें तारीख बता दी गई। अब आरोप है कि ऑफिस के करीब डेढ़ करोड़ रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की। 16 जनवरी 2024 को जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर उनके ऊपर पिस्टल से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने कौशांबी थाने में रामसेवक त्यागी, प्रशांत त्यागी, रामसेवक की पत्नी, पोती और तीन अज्ञात लोगाें पर मुकदमा दर्ज कराया है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि खाते से हुई लेन-देन के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed