फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Alarms fail, fire systems buried in dust; 62 establishments, including 59 coaching centres, sealed

Ghaziabad News: अलार्म बजे नहीं, धूल में दबे फायर सिस्टम 59 कोचिंग सेंटरों समेत 62 प्रतिष्ठान सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Alarms fail, fire systems buried in dust; 62 establishments, including 59 coaching centres, sealed
गाजियाबाद। लखनऊ की घटना के बाद जिले में जिम्मेदारों की नींद टूटी है। मंगलवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले 59 कोचिंग सेंटरों समेत 62 प्रतिष्ठानों को सील किया। अन्य तीन प्रतिष्ठानों में एक नर्सिंग होम व दो होटल शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान फायर सेफ्टी मानकों में गंभीर खामियां पाई गईं। कहीं फायर अलार्म सिस्टम ने काम नहीं किया तो कहीं अग्निशमन यंत्र धूल से अटे और निष्क्रिय हालत में मिले। हालांकि, देर रात तक कार्रवाई की जद में आए प्रतिष्ठानों के नाम जारी नहीं किए गए। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि हाल में गाजियाबाद और दिल्ली में हुई आग की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर आवासीय परिसरों, होटल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, कोचिंग, अस्पतालों व अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान 206 संस्थानों में कमियां मिली थीं। सभी को नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को जीडीए ने दमकल, पुलिस, प्रशासन के साथ आरडीसी, इंदिरापुरम, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन, कौशांबी, वैशाली, राजनगर, मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी क्षेत्रों में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन-3 आरडीसी क्षेत्र में एई अनुज कुमार की टीम ने कई नामी कोचिंग सेंटरों की जांच की। यहां 12 संस्थानों में फायर एनओसी नहीं मिली। सुरक्षा उपकरण भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। कई कोचिंग सेंटरों में बच्चे बेसमेंट में पढ़ते हुए पाए गए, जिसके बाद इन्हें सील कर दिया गया।
जोन-6 व 7 (साहिबाबाद, राजेंद्र नगर, इंदिरापुरम) में एई पीयूष सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। यहां कई आवासीय परिसरों में अवैध रूप से कोचिंग सेंटर चलते मिले। कई जगह फायर एनओसी व निकास द्वार नहीं पाए गए। यहां 20 सेंटर सील किए गए।
जोन-1 (राजनगर एक्सटेंशन) में 12, जोन-4 (प्रताप विहार, विजयनगर) में 10 और जोन-8 (लोनी) में छह संस्थानों पर कार्रवाई की गई। जीडीए वीसी ने बताया कि आरडब्ल्यूए को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने परिसरों में फायर अलार्म, हाइड्रेंट, स्प्रिंकलर सिस्टम, आपात निकास मार्ग व अन्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने दावा किया कि प्राधिकरण ने अग्निशमन विभाग को क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है। इससे आधुनिक उपकरण और फायर फाइटिंग सिस्टम खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed