फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   alabhishek nearer the date, incomplete preparation

जलाभिषेक की तिथि नजदीक, तैयारी अभी अधूरी

Thu, 21 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Thu, 21 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
alabhishek nearer the date, incomplete preparation
मंदिर में जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

जलाभिषेक की तिथि निकट आने के बावजूद कांवड़ यात्रा की तैयारी अभी अधूरी हैं। कुछ दिन पूर्व ही कांवड़ मार्ग की मरम्मत हुई थी, मगर एक ही बारिश में सड़क उखड़ चुकी है। उधर, तपिस कांवड़ियों के पसीने छुटा रही है। हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों का काफिला खतौली पहुंच चुका है। कांवड़ियों की सेवा के लिए कांवड़ मार्ग पर सेवा शिविर लगने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन



श्रावण मास अगस्त की पहली तारीख को शिवालयों में जलाभिषेक होगा। इसको मात्र दस दिन का समय रहने के बावजूद कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारी आधी अधूरी हैं। कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई का कार्य अभी भी जारी  है। मजदूरों द्वारा घास फूंस काटा जा रहा है ।
विज्ञापन


कांवड़ मार्ग पर अभी जगह जगह गड्ढे बरकार
कांवड़ मार्ग पर जगह जगह छोटे-बड़े गड़्ढे हैं। दिलचस्प बात यह है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा कुछ दिनों पूर्व ही मुरादनगर गंगनहर से गाजियाबाद सीमा तक कांवड़ मार्ग की मरम्मत की गई थी। पिछले दिनों क्षेेत्र में हुई हल्की बारिश से कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे जगह जगह छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का काफिला खतौली पहुंच चुका है। जो एक दो दिन में कांवड़ मार्ग से गुजरेगा। हालांकि दूर दराज क्षेत्र के इक्का दुक्का कांवड़ियां अभी भी सुबह शाम की ठंड में मोदीनरगर और कांवड़ मार्ग से गुजरना शुरू हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी के अतिधशासी अभियंता ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि उखड़ी सड़क की पुन: मरम्मत कराई जाएगी।  


 बारिश का इंतजार
मोदीनगर और कांवड़ मार्ग पर अभी बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आगमन शुरू नहीं हुआ है। मगर, हरिद्वार से गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ रहे कांवड़ियों पर सूर्य देव की चिलचिलाती धूप और उमस कहर बन कर टूट रही है। इससे बचने के लिए कांवड़ियां सुबह और शाम रास्ता तय कर रहे हैं। उनको बारिश का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed