{"_id":"57f683814f1c1b7d5626ff03","slug":"akhilesh-yadav-s-close-aide-sanjay-expelled-from-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के करीबी संजय यादव सपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के करीबी संजय यादव सपा से निष्कासित
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सपा महानगर अध्यक्ष संजय यादव पर आखिरकार हाईकमान की गाज गिर ही गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। संजय यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव के करीबी होने की वजह से संजय यादव पर यह गाज गिरी है। संजय यादव को अगस्त 2011 में सपा के महानगर अध्यक्ष का पद मिला था। हालांकि सितंबर 2014 में 54 जिलों के पदाधिकारियों को हटाए जाने के दौरान उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
सात महीने बाद अप्रैल 2015 में संजय यादव की ताजपोशी फिर इसी पद पर हो गई थी। अखिलेश यादव से करीबी की वजह से ही 54 जिलों में दोबारा महानगर अध्यक्ष पद पर बहाल होने वाले वह इकलौते थे।
विज्ञापन
अब मुलायम परिवार में मचे घमासान और शिवपाल यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से संजय यादव की कुर्सी जाने की चर्चा कई दिनों से थी। बृहस्पतिवार को लखनऊ से उन्हें पद से हटाने का फरमान जारी हो गया।
उधर, संजय यादव का कहना है कि ‘सजा जो दी है मंजूर है मुझे, मेरा क्या कुसूर है इतना और बता दें’। उनका कहना है कि पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है उन्हें स्वीकार है और वह पार्टी की नीतियों और साढ़े चार साल के सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचाते रहेंगे।