फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Akhilesh Yadav brothers letter written with the blood

भाई-बहन ने अखिलेश यादव के लिए खून से लिखा खत

Thu, 05 Jan 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मसूरी
ब्यूरो, अमर उजाला /मसूरी Updated Thu, 05 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav brothers letter written with the blood
खुन से ‌लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की सियासी रार में चुनाव चिन्ह साइकिल पर संकट से समर्थक भी मायूस हैं। मायूसी में यह समर्थक कुछ भी करने से गुरेज नहीं कर रहे। अखिलेश के समर्थन में बुधवार शाम को दिल्ली में एक नौ साल के बच्चे के जहर निगलने के बाद अब यहां मसूरी में अखिलेश समर्थक भाई-बहन ने मुलायम सिंह यादव और निर्वाचन आयोग के नाम खून से पत्र लिखकर साइकिल चुनाव चिन्ह अखिलेश यादव को देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


यही नहीं दोनों ने अखिलेश को साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं देने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी है। बच्चों का कहना है कि वह शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे और उन्हें खून से लिखा पत्र सौंपेंगे। 
विज्ञापन


डासना के रोहन एंक्लेव निवासी अनीस अहमद की 15 वर्षीय बेटी सना दसवीं की छात्रा हैं और बेटा अजीम (10) कक्षा दो में पढ़ता है। दोनों बच्चे अखिलेश यादव के काम से खासा प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में चल रही रार से चुनाव चिन्ह साइकिल फ्रीज होने की आशंका से दोनों बच्चे बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपने खून से पत्र लिखकर अखिलेश यादव को साइकिल का चुनाव चिन्ह देने की मांग की है। सना का कहना है कि अखिलेश अंकल ने प्रदेश में जितने काम किए हैं, पहले किसी ने नहीं किए।

छात्राओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। 2014 में सना ने सपा के लिए एक गीत भी लिखा था। उनका कहना है कि अखिलेश अंकल से प्रभावित होकर उन्होंने निर्वाचन आयोग को यह पत्र लिखने का फैसला किया है।


गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले सना के पिता अनीस ने बताया कि उनके इस पत्र को जिलाधिकारी के माध्यम से निर्वाचन आयोग और मुलायम सिंह यादव के पास भेजेंगे। दोनों बच्चों ने मुलायम सिंह यादव से भी मांग की है कि वह सपा का चुनाव चिन्ह अखिलेश यादव को दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed