फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   air pollution from firecrackers in ghaziabad become second most polluted city in the country

घुटता दम: पटाखों से धुआं-धुआं हुआ गाजियाबाद, हवा में घुला जहर, देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा

Fri, 05 Nov 2021 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Nov 2021 01:39 AM IST
सार

हवा की सेहत खराब होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश के बाद पटाखों की बिक्री और पटाखों को फोड़ने जलाने पर रोक लगी हुई है। बावजूद इसके खूब पटाखे बिके और फूटे भी। 

विज्ञापन
air pollution from firecrackers in ghaziabad become second most polluted city in the country
पटाखों के धुंए से प्रदूषित हुई हवा - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली पर जमकर आतिशबाजी हुई। शाम से लेकर रात बारह बजे तक खूब पटाखे फोड़े गए। चारों तरफ धुआं ही धुआं भर गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक रात 12 बजे 441 पहुंच गया।      

विज्ञापन

           
छोटी दिवाली बुधवार रात भी जमकर पटाखे फोड़े गए। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 353 था। बृहस्पतिवार रात शहर में हुई जबरदस्त आतिशबाजी के बाद एक्यूआई में 88 पॉइंट का उछाल आया और गाजियाबाद डार्क रेड जोन में चला गया। सड़कों पर लाइट जलने के बाद भी धुआं भरने से वाहनों को फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। रोशनी में भी दृश्यता कम रही।                                            
विज्ञापन


प्रतिबंध के बाद भी हुई आतिशबाजी
जिले में हवा की सेहत खराब होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश के बाद पटाखों की बिक्री और पटाखों को फोड़ने जलाने पर रोक लगी हुई है। बावजूद इसके खूब पटाखे बिके और फूटे भी। चारों तरफ पटाखे का धुआं भर गया। सवाल उठता है कि प्रतिबंध के बाद कहां से आया पटाखा। पटाखों पर बैन के आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई रोकटोक नहीं की गई। रातभर तेज आवाज वाले पटाखे दगते रहे।          
विज्ञापन
विज्ञापन

                           
इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा हुई आतिशबाजी                                
लाइनपार क्षेत्र विजय नगर, खोड़ा, नंदग्राम, तुराबनगर, लालकुआं, संजय नगर, चौक क्षेत्र, साहिबाबाद, शालीमार, लोनी।                                      

देश मे दूसरे स्थान पर गाजियाबाद                               
दीपावली की रात वायु प्रदूषण के मामले में गाजियाबाद देश मे दूसरे नंबर पर रहा। यहां एक्यूआई 441 रहा। पहले नंबर पर  जींद रहा।                              
 
शहर एक्यूआई
जींद 494
गाजियाबाद 441
गुरुग्राम 438
बहादुरगढ़ 426
फरीदाबाद 423
दिल्ली 422

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed