{"_id":"67a4f403ba1241346803a9e0","slug":"air-india-express-to-fly-to-five-cities-from-hindon-airport-in-march-2025-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद टू चेन्नई: मार्च में इन पांच शहरों के लिए हिंडन से उड़ान, एयर इंडिया एक्सप्रेस से ऑनलाइन बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद टू चेन्नई: मार्च में इन पांच शहरों के लिए हिंडन से उड़ान, एयर इंडिया एक्सप्रेस से ऑनलाइन बुकिंग शुरू
Thu, 06 Feb 2025 11:11 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:11 PM IST
सार
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से मार्च में पांच शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से उड़ान शुरू हो रही है। इसमें बेंगलुरु, कोलकाता, गोवा, जम्मू और चेन्नई शामिल हैं।
विज्ञापन
फ्लाइट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंडन एयरपोर्ट से 1 मार्च को जहां बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए उड़ान शुरू हो रही है। वहीं 22 मार्च से चेन्नई और जम्मू के लिए भी उड़ान शुरू की जा रही है। पांच शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि मार्च माह में इन पांच नए शहरों के लिए हिंडन से विमान सेवा की शुरुआत हो रही है। हिंडन एयरपोर्ट से 22 मार्च को चेन्नई और जम्मू की उड़ान शुरू होगी।
विज्ञापन
इसी दिन बेंगलुरू के लिए दिन में दूसरी उड़ान को भी शुरू किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, मुंबई व पुणे के लिए भी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में हिंडन एयरपोर्ट से बठिंडा, लुधियाना, किशनगढ़, नांदेड़ और आदमपुर की उड़ान चल रही है।
विज्ञापन