फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   AIP will give 12 acres of land for satellite center of AIIMS

Ghaziabad News: एम्स के सेटेलाइट सेंटर के लिए आविप देगा 12 एकड़ जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
AIP will give 12 acres of land for satellite center of AIIMS
साहिबाबाद। एम्स के सेटेलाइट सेंटर के लिए आवास विकास परिषद एम्स को अपनी 12 एकड़ जमीन देगा। इसके लिए अब वसुंधरा के साथ ही सिद्धार्थ विहार एवं मंडोला की जमीन भी देखी गई है। दिल्ली के करीब होने पर विभाग ने सर्वे टीम को मंडोला की जगह दिखाई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी तक प्रशासन व एम्स की टीम ने तय नहीं किया है कि उन्हें जमीन कहां चाहिए।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि पूर्व में सेक्टर-7,8 की जमीन देखी गई थी लेकिन दिल्ली के करीब होने से अब टीम को मंडोला एवं सिद्धार्थ विहार की भी जमीन दिखाई गई है। अजय मित्तल ने बताया कि मंडोला दिल्ली के करीब भी है और वहां भूखंड भी अधिक है। ऐसे में विभाग को वहां जमीन देने में कोई दिक्कत भी नहीं है। हालांकि सर्वे टीम की रुचि वसुंधरा एवं सिद्धार्थ विहार में अधिक है जबकि मंडोला दिल्ली के करीब होने से वहां की भी जमीन पसंद आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि 19 सितंबर को योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आए थे। उन्होंने गाजियाबाद में एम्स का सैटेलाइट सेंटर बनाए जाने की घोषणा मंच से की थी।
विज्ञापन

इसके बाद से ही जिला प्रशासन सैटेलाइट सेंटर के लिए जमीन की तलाश में जुट गया था। सबसे पहले आवास विकास परिषद की वसुंधरा सेक्टर-7 और 8 के 80 एकड़ में सेंटर के लिए जमीन देने की बात कही गई थी। आविप अधिकारियों ने प्रशासनिक टीम को अब मंडोला एवं सिद्धार्थ विहार की भी जमीन दिखाई गई है। फिलहाल टीम ने अभी कोई भी जगह सुनिश्चित नहीं की है। जगह सुनिश्चित होने के बाद एम्स की टीम भी जगह का परीक्षण करने आएगी। इसके बाद ही कुछ फाइनल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक वैल्यू कॉस्ट पर दी जाएगी जमीन
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि सर्वे टीम को जहां की भी जमीन पसंद आएगी। आवास विकास परिषद उन्हें बेसिक वैल्यू कॉस्ट पर जमीन उपलब्ध कराएगा। बेसिक वैल्यू रेट विभाग को प्रदेश सरकार या एम्स की ओर से दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed