फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ailway Minister tweeted teenager recovered from train

रेल मंत्री को ट्वीट किया तो ट्रेन से बरामद हुई किशोरी

Tue, 21 Jun 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
ailway Minister tweeted teenager recovered from train
ट्रेन

रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु को ट्वीट किया तो आरपीएफ ने घर छोड़कर आई किशोरी को दो दिन में बरामद कर लिया। कई जगह ट्रेनों की चेकिंग की गई, लेकिन किशोरी गाजियाबाद स्टेशन पर चेकिंग के दौरान वह मूरी एक्सप्रेस में मिली। आरपीएफ ने परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


जमशेदपुर झारखंड निवासी 14 वर्षीय किशोरी मां के डांटने पर 18 जून को घर छोड़कर चली गई थी। ट्रेन से दिल्ली की ओर जाने की जानकारी पर परिजनों से इसकी सूचना आरपीएफ को भी दी। किशोरी की बड़ी बहन बंगलूरू में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। उसने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर दिया। रेल मंत्री के ट्वीटर अकाउंट से अफसरों तक खबर पहुंची तो टाटा मूरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की चेकिंग बिहार और यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में भी कराई गई।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया ने बताया कि रात में चेकिंग के दौरान किशोरी टाटा मूरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिली। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया और किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed