सबहेड- इंजीनियरिंग की सभी ब्रांच और सेमेस्टर की टॉपिक वाइज एआईसीटीई ने अपलोड की है पाठ्य सामग्री - ऑनलाइन पाठ्य सामग्री से सम-सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियों में लगे विद्यार्थियों को बड़ी राहत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से अपलोड की गई पाठ्य सामग्री एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित हो रही है। एकेटीयू की सम सेमेस्टर परीक्षाएं जुलाई से प्रस्तावित हैं। ऐसे में ऑनलाइन क्लासेज के साथ-साथ एआईसीटीई की पाठ्य सामग्री से सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है। एआईसीटीई ने विभिन्न ब्रांच और टॉपिक वार पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई है। एआईसीटीई की ओर से उपलब्ध कराई गई पाठ्य सामग्री के लिंक को एकेटीयू ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। ऑनलाइन पाठ्य सामग्री में हर टॉपिक के अध्ययन के लिए उसका एक अलग से लिंक वेबसाइट पर जारी किया गया है। ऐसे विभिन्न टॉपिक को मिलाकर कुल 49 लिंक एआईसीटीई ने उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी इस पाठ्य सामग्री से मदद मिल रही है। एआईसीटीई ने ऑनलाइन पाठ्य सामग्री में गेट एग्जाम की तैयारी संबंधी विशेष लिंक है। इसके अलावा आर प्रोग्रामिंग, जावा प्रोग्रामिंग, डाटा साइंस बिगिनर्स, प्रोग्रामिंग वर्क बेंच, डिजिटल मार्केटिंग, मेटलैब, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, एआई इंटर्नशिप, इंटीग्रेटेड एजुकेशन एंड लर्निंग प्रोग्राम, सर्टिफाई फुल स्टैक इंजीनियरिंग सहित विभिन्न ऑनलाइन टॉपिक से जुड़ी हुई विस्तृत पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई है। -------