फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After the removal of code of conduct, the way for rapid rail and 50 bed hospital in Loni is clear.

Ghaziabad News: आचार संहिता हटने के बाद रैपिड रेल और लोनी में 50 बेड के अस्पताल का रास्ता साफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
After the removal of code of conduct, the way for rapid rail and 50 bed hospital in Loni is clear.
गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद आचार संहिता हट गई है। आचार संहिता हटने के साथ ही साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे रैपिड एक्स प्राथमिकता खंड और लोनी में 50 बेड के अस्पताल के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। रैपिड एक्स के पहले खंड में छह कोच वाली वाली 13 रेल का संचालन होना है। ऐसे में 10वीं रैपिड रेल गुजरात स्थित सावली प्लांट से सड़क मार्ग के जरिए पहुंच चुकी है। ट्रायल रन के बाद जून में रैपिड रेल शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, लोन में बनकर तैयार 50 बेड के अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती के बाद उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार डीएम राकेश कुमार सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। अस्पताल के उद्घाटन के लिए डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपमुख्यमंत्री व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का कार्यक्रम लेने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोनी के 49 गांव और 850 कालोनियों को मिलेगा लाभ
लोनी में शुरू हुए अस्पताल से क्षेत्र के 49 गांव और लगभग 850 छोटी बड़ी कालोनियोंं में रहने वाले 10 लाख लोगों को इलाज के लिए एमएमजी, संयुक्त अस्पताल और दिल्ली का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नाईपुरा में 50 बेड के संयुक्त अस्पताल का भवन तैयार होने के बाद शासन स्तर से मेरठ और गौतमबुद्धनगर से आने वाले डॉक्टरों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, तीन सर्जन, एक निश्चेतक, छह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी गई है। इस संयुक्त अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन और प्रसव के अलावा सामान्य बीमारियों में भर्ती कर इलाज शुरू होगा। इसके लिए अस्पताल में दो ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी और इमरजेंसी का निर्माण किया गया है। ओपीडी में दांत, आंख, नाक, कान और गले के ऑपरेशन भी हो सकेंगे। खून संबंधित सभी जांच की सुविधा अस्पताल में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैपिड एक्स के स्टेशनों में फिनिशिंग का काम तेजी पर
रैपिड एक्स के प्राथमिकता खंड पर निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। अब पहले खंड में साहिबाबाद, मेरठ रोड तिराहा (गाजियाबाद), गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन में फिनिशिंग संबंधी कार्य तेजी से जारी हैं। दुहाई और मेरठ रोड तिराहा में प्रवेश निकास द्वार संबंधी निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में स्टेशन के ड्रॉप और पिकअप प्वॉइंट को माह के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा।


उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम लेने के प्रयास जारी

लोनी में 50 बेड का अस्पताल बनकर तैयार है। जल्द ही निर्माण एजेंसी से इस अस्पताल का हस्तांतरण स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएगा। अस्पताल का उद्घाटन कराने के लिए उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम लेने का प्रयास किया जा रहा है। - राकेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed