{"_id":"56f5611b4f1c1be475f14d75","slug":"after-holly-s-cry-water-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बाद पानी की समस्या ने रुलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के बाद पानी की समस्या ने रुलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
मोहन नगर जोन की कई कालोनियों में लोगों को होली के अगले दिन पानी की समस्या से जूझना पड़ा। कालोनियों में मात्र आधा घंटे ही पानी की सप्लाई हुई। होली के दिन अतिरिक्त पानी की सप्लाई की वजह से ओवरहेड टैंक और सीडब्ल्यूआर खाली हो गए, जो रात में पूरा नहीं भर सके।
विज्ञापन
मोहन नगर जोन की शालीमार गार्डन, लाजपत नगर, राजेंद्र नगर, पप्पू कालोनी, राजीव कालोनी आदि में सुबह मात्र आधा घंटे ही पानी की सप्लाई हुई। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। दिनभर लोग पानी की समस्या से जूझे। कुछ कालोनियों में शिकायत के बाद पानी के टैंकर से सप्लाई की।
विज्ञापन
अधिकारियों की मानें तो होली के दिन दो घंटे की अतिरिक्त पानी की सप्लाई की वजह से सीडब्ल्यूआर और ओवरहेड टैंक खाली हो गए थे। रात में यह पूरे नहीं भर सकें। सुबह जितना पानी था उतनी ही सप्लाई कालोनियों में हो सकी।
विज्ञापन
इसकी वजह से पर्याप्त पानी लोगों को नहीं मिल सका। अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि टैंक नहीं भरने से कम पानी की सप्लाई हुई। शनिवार को लोगों को इस समस्या से नहीं जूझना होगा।