फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Afghanistan mukesh calls family in bulandshahr says will return from kabul safely and soon

अफगानिस्तान से आई खुशखबर: काबुल से आया मुकेश का फोन, बोला- जल्द लौटूंगा अपने वतन

Thu, 19 Aug 2021 09:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 19 Aug 2021 09:33 AM IST
सार

बुलंदशहर के गंगागढ़ गांव के रहने वाले मुकेश करीब छह माह पूर्व नौकरी के लिए अफगानिस्तान के काबुल शहर गए थे। वहां वह मेली अफगानिस्तान स्टील कंपनी में नौकरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Afghanistan mukesh calls family in bulandshahr says will return from kabul safely and soon
अफगानिस्तान में भगदड़ (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@AfghanistanTime

विस्तार

अफगानिस्तान में फंसे गंगागढ़ गांव के मुकेश की बात बुधवार की सुबह उनकी पत्नी से हो गई। मुकेश ने कहा कि वह जल्द वतन लौटेंगे। उन्होंने देश वापसी के लिए एक बार फिर पीएम मोदी से गुहार लगाई है। फोन पर बात होने के बाद गांव में उनकी पत्नी और बच्चों के दिल को कुछ सुकून मिला, लेकिन वह चिंतित हैं। 

विज्ञापन


बुलंदशहर के गंगागढ़ गांव के रहने वाले मुकेश करीब छह माह पूर्व नौकरी के लिए अफगानिस्तान के काबुल शहर गए थे। वहां वह मेली अफगानिस्तान स्टील कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से हालत बिगडे़ तो मुकेश भी वहां फंस गए हैं। उनका पासपोर्ट भी कंपनी के पास है।
विज्ञापन


मुकेश ने मंगलवार को वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई थी। मुकेश की पत्नी शीला ने बताया कि अफगानिस्तान की कंपनी वालों ने ही उनके पति से बुधवार की सुबह फोन पर बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब साढे़ सात बजे फोन पर पति की आवाज सुनी तो उन्हें बड़ा सुकून मिला। मुकेश ने पत्नी को बताया कि वह सुरक्षित हैं और जल्द से जल्द बुलंदशहर में अपने गांव गंगागढ़ आना चाहते हैं।  परिजनों को ग्रामीण व रिश्तेदार हिम्मत बंधा रहे हैं। बुधवार को मुकेश के घर पर रिश्तेदारों और गांव के लोगों का तांता लगा रहा। लोग जल्द से जल्द मुकेश की वापसी के लिए भगवान से प्रार्थना भी कर रहे हैं। 
 
सतपाल के परिजनों ने लगाई मदद की गुहार 
 किर्रा निवासी सतपाल भी अफगानिस्तान में फंसे हैं। सतपाल का परिवार इन दिनों दिल्ली में रहता है। उनके परिजनों ने भी भारत सरकार से सतपाल को जल्द भारत लाने की गुहार लगाई है।

ड्राईफ्रूट के बढ़े दाम: अखरोट 50 और बादाम 42 फीसदी महंगा

अफगानिस्तान में हालात बिगड़ने  के बाद जिले में बादाम, किसमिस, पिस्ता, अखरोट आदि ड्राईफ्रूट के दाम बढ़ गए हैं दुकानदारों के अनुसार 240 रुपये बिकने वाले किसमिस के दाम 300 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। जबकि 800 रुपये किलो बिकने वाला अखरोट 1200 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसी तरह मसालों के दामों में भी वृद्धि होने लगी है। इसका कारण यह है कि अफगानिस्तान से आने वाले ड्राईफ्रूट और मसाले की सप्लाई बाधित हो गई है। इस कारण भी ड्राईफ्रूट के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो ड्राईफ्रूट और मसालों के दामों में और भी वृद्धि होने की संभावना है। 

ये हैं ड्राईफ्रूट के दाम 
ड्राईफ्रूट     अब के दाम         पहले के दाम प्रति किलो 
किसमिस         300                       240
बादाम            1000                     700
पिस्ता            1000                     900
अखरोट         1200                     800

और बढ़ सकते हैं दाम
अचानक ड्राईफ्रूट के दाम में 60 से लेकर 400 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हो गई है। इसके साथ ही मसालों के दामों में वृद्धि होने लगी है। यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो दाम और भी बढ़ सकते हैं। - रामकुमार गुप्ता।  

आपूर्ति कम होने से बढ़ी कीमत 
ड्राईफ्रूट और मसालों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। इसके चलते दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले के दुकानदार दिल्ली से ही ड्राईफ्रूट और मसाले लेकर आते हैं, जहां पर सप्लाई कम होने के कारण अचानक दामों में वृद्धि हो गई है। - अरुण बंसल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed