{"_id":"57b8a7534f1c1ba2506edce0","slug":"affordable-housing-will-be-available-in-delhi-close-to-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के करीब अफोर्डेबल हाउसिंग में मिलेगा घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के करीब अफोर्डेबल हाउसिंग में मिलेगा घर
ब्यूरो,अमर उजाला वसुंधरा
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
housing scheme
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में आशियाना चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। आवास एवं विकास परिषद दिल्ली के बेहद नजदीक अजंतापुरम अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत करीब दो हजार फ्लैट लांच करने जा रहा है। योजना में लोग एलआईजी और एमआईजी फ्लैटों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
प्रॉपर्टी मार्केट में मंदी को देखते हुए परिषद ने लग्जरी फ्लैट निर्माण पर रोक लगा दी है। ऐसे में अब परिषद मध्य वर्ग के लिए अफोर्डेबल एलआईजी और एमआईजी फ्लैट बनाएगा।
दिल्ली के बेहद नजदीक और भोपुरा रोड स्थित अजंतापुरम योजना की शुरुआत में दो हजार फ्लैट बनाने का प्रस्ताव परिषद अधिकारियों ने तैयार किया है। मुख्यालय से मुहर लगते ही योजना पर काम कर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि योजना के प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। योजना की लांचिंग के साथ ही अफोर्डेबल योजना को लांच कर दिया जाएगा। योजना में करीब 40 मीटर क्षेत्रफल के एलआईजी और करीब 60 मीटर क्षेत्रफल के एमआईजी फ्लैट लांच किए जाएंगे।
एलआईजी की कीमत करीब 20 लाख रुपये और एमआईजी की कीमत 30-35 लाख रुपये के बीच रखी जाएगी। हालांकि फ्लैटों की इमारत की मंजिल पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
जितने आवेदन उतने ही फ्लैटों का किया जाएगा निर्माण
रीयल एस्टेट मार्केट में मंदी का असर परिषद की योजनाओं पर भी पढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि योजना के टेंडर जारी करने से पहले रजिस्ट्रेशन खोले जाएंगे, जितने आवेदन आएंगे, उतने ही फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।
गौरतलब है कि परिषद की सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव और मंडोला विहार की बहुमंजिला योजना का निर्माण तो शुरू हो गया है, मगर यहां फ्लैटों के लिए लोग आवेदन ही नहीं कर रहे हैं।