फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Advocate reached Police Commissionerate in support of his colleague

Ghaziabad News: साथी के पक्ष में पुलिस आयुक्तालय पहुंचे अधिवक्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Advocate reached Police Commissionerate in support of his colleague
पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पहुंचे अधिवक्ता। संवाद
गाजियाबाद। सोमवार को पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से अधिवक्ताओं ने मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर साथी विपिन कुमार की पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को माता कालोनी निवासी निशा पत्नी अरविंद विजयनगर थाने पहुंची थीं। निशा ने बताया कि उनके पति घरेलू विवाद के चलते दो दिनों से घर नहीं आए हैं। बताया कि एक व्यक्ति जो खुद को अधिवक्ता बताते हैं, उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

महिला थाने में पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी, इसी दौरान खुद को अधिवक्ता बताने वाले विपिन कुमार ने पहले पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता को मामला दंपती विवाद का होने का कहकर घर लौटने के लिए कहा। पीड़िता निशा की तहरीर पर आरोपी पति अरविंद, जेठ अरुण, जेठानी सीमा और अधिवक्ता विपिन कुमार निवासी राजनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डीसीपी सिटी, धवल जायसवाल ने बताया कि अधिवक्ता से मारपीट का आरोप गलत है। आरोपी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article