{"_id":"583873374f1c1b242413d598","slug":"aditya-mega-city-will-treat-the-offending-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य मेगा सिटी के हमलावर डॉग का होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य मेगा सिटी के हमलावर डॉग का होगा इलाज
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
कुत्तों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य मेगा सिटी के लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका डॉग अब कालोनी से हटाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक पशु प्रेमी संस्था पीएफए उस डॉग को कालोनी से हटाकर 15 दिन अपनी निगरानी में शेल्टर में रखेगी। यहां उसका इलाज किया जाएगा। 15 दिन में भी वह सही नहीं हुआ तो अधिकतम 45 दिन तक उसे शेल्टर में रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
पीएफए की जिला अध्यक्ष सुमेधा अय्यर ने बताया कि आदित्य मेगा सिटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात कर समस्या बताई थी। उन्होंने बताया कि पांच में से एक डॉग हमलावर हो चुका है, वह आते-जाते लोगों को काट कर घायल कर रहा है। उन्होंने पांचों डॉग की बजाय सिर्फ एक डॉग को वहां से हटाने की बात कही तो पीएफए ने हामी भर दी।
विज्ञापन
सुमेधा अय्यर ने बताया कि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने उन्हें उस डॉग की पहचान कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि हमलावर हो चुके डॉग को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक 15 दिन शेल्टर में रखा जाएगा। उसका ब्लड टेस्ट कराकर ट्रीटमेंट कराया जाएगा। 15 दिन बाद डॉग की रिपोर्ट नगर निगम को दी जाएगी।
विज्ञापन
15 दिन में भी वह ठीक नहीं हुआ तो दो बार यह अवधि 15-15 के लिए बढ़ाई जा सकती है। सिरोयसिस से पीड़ित डॉग का इलाज कराकर उसे वहीं पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार या रविवार को डॉग को लिफ्ट करा लिया जाएगा।
बता दें कि इस डॉग को लेकर पीएफए और आदित्य मेगा सिटी के रेजिडेंट्स आमने-सामने आ गए थे। उन्होंने डॉग को हटाने की मांग को लेकर पीएफए और नगर निगम के खिलाफ कैंडल मार्च भी किया था। रेजिडेंट्स नगर निगम का घेराव भी कर चुके हैं।