{"_id":"693c2549b3019cc0a30ca678","slug":"adil-disguised-as-ajay-befriended-a-girl-and-pressured-her-to-marry-him-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाम बदलकर लव जिहाद: इंस्टा पर आदिल बना अजय, मिलने के बहाने खींची फोटो; ब्लैकमेल किया तो पीड़िता ने बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम बदलकर लव जिहाद: इंस्टा पर आदिल बना अजय, मिलने के बहाने खींची फोटो; ब्लैकमेल किया तो पीड़िता ने बताई आपबीती
Fri, 12 Dec 2025 07:53 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:53 PM IST
सार
मुरादनगर में मोहम्मद आदिल ने धर्म छिपाकर अजय ठाकुर बनकर 16 साल की नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फोटो खींचे और शादी से इंकार करने पर फोटो वायरल कर धमकाया। जिसके बाद पीड़िता के घर से बाहर निकलना बंद हो गया।
विज्ञापन
युवती को फंसाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक युवक ने धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती कर उसके फोटो खींच लिए। आरोपी अब फोटो वायरल कर शादी का दबाव बना रहा है। युवक के डर से युवती ने घर से निकलना बंद कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो साल पहले मेरे इस्टाग्राम पर अजय ठाकुर नाम के युवक का मैसेज आया, उस समय मेरी उम्र 16 साल थी। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद युवक ने उसे एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया। वहां पर युवक ने युवती के अपने साथ फोटो खींच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय बाद युवती को पता चला कि अजय का असली नाम मोहम्मद आदिल है। आदिल की सच्चाई सामने आने पर युवती ने उससे दूरी बना ली। आरोप है कि अब वह काफी समय से युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा है।
शादी से इंकार करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने उस समय खीची फोटो इस्टाग्राम पर वायरल करके आपित्तजनक बातें लिख रहा है। फोटो वायरल होने के बाद डरकर युवती ने घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। पीड़िता ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आदिल निवासी कस्बा को गिरफ्तार कर लिया।