फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Action will be taken against those who upload videos of sacrifice: DM

कुर्बानी का वीडियो अपलोड करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who upload videos of sacrifice: DM
बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में डीएम कुमार हर्ष ने ईद-उल-अजहा व गंगा दशहरा आदि त्योहारों को लेकर बैठक की। इसमें धर्मगुरुओं व वरिष्ठ नागरिकों के साथ पीस कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहे। डीएम ने त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने और व्यापक इंतजाम के साथ साफ-सफाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा गंगा दशहरा मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ व्यापक इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि निर्धारित घाटों पर ही श्रद्धालुओं का स्नान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। ट्रैक्टर ट्रालियों से गंगा स्नान करने श्रद्धालु न आएं। उन्होंने बताया कि गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बैठक मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, एडीएम वित्त व राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक भरत राम यादव व सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed