फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Action taken against illegal vehicles, Transport Corporation collected a fine of Rs 14.72 lakh.

Ghaziabad News: डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई, परिवहन निगम ने वसूला 14.72 लाख का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Action taken against illegal vehicles, Transport Corporation collected a fine of Rs 14.72 lakh.
कौशांबी। परिवहन निगम ने डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 14.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। इनमें से 9.53 लाख रुपये के चालान भी किए गए हैं। चालकों से 5.19 लाख रुपये का कर भी वसूला है। कार्रवाई 33 बड़े वाहन और 102 छोटे वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई है। 33 वाहनों को सीज भी किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की यह कार्रवाई अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहनों पर लगाम लगाने के लिए की गई है। इनकी वजह से निगम को लाखों रुपये का हर रोज नुकसान भी हो रहा था। अधिकारियों का कहना था कि हर महीने करीब 40 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान परिवहन निगम को उठाना पड़ रहा था। कार्रवाई के चलते परिवहन निगम और आरटीओ के संयुक्त सर्वे में पता चला कि जिले में 285 अनधिकृत गाड़ियों का संचालन हो रहा है। गाजियाबाद और बुलंदशहर दोनों जिलों के आंकड़े देखें तो अनधिकृत बसों की संख्या कुल 720 है। इन बसों की वजह से परिवहन निगम को प्रत्येक माह करीब 40 लाख से भी अधिक के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed