फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Action on substandard construction material in Brahmaputra Society and non-compliance in court case

Ghaziabad News: ब्रह्मपुत्र सोसायटी में घटिया निर्माण सामग्री और कोर्ट के मामले में पैरवी न किए जाने पर कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Action on substandard construction material in Brahmaputra Society and non-compliance in court case
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद निर्माण खंड-3 के अधिशासी अभियंता को घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई हुई तो निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता को कोर्ट के मामले में पैरवी नहीं करने पर निलंबित किया गया है। दोनों अधिकारियों की जांच अधीक्षण अभियंता वृत्त डीवी सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विहार स्थित ब्रह्मपुत्र एंक्लेव के स्थानीय निवासियों द्वारा निर्माण के दौरान मैसर्स गौतम बिल्डर, मैसर्स आनंद बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स पण्डिल रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड पर घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का आरोप होने के बावजूद अधिकारी द्वारा उसके बिलों का भुगतान कराने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में निर्माण खंड-तीन के अधिशासी अभियंता प्रशांत वर्धन को निलंबित कर दिया गया। वहीं निर्माण खंड-दो के अधिशासी अभियंता सुमित कुमार-प्रथम को कोर्ट में आठ विचाराधीन याचिकाओं में पैरवी नहीं करने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बनी रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई
अधीक्षण अभियंता राकेश चंद्रा ने बताया कि आवास आयुक्त रणवीर प्रसाद ने शनिवार को गाजियाबाद और सिद्धार्थ विहार योजना का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने वसुंधरा सेक्टर-2बी स्थित पक्षी विहार में आवास विकास के जमीन का निरीक्षण किया। कोर्ट के आदेश को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलाशय बनाने की योजना पर काम करने का आदेश दिया। इसके साथ ही सिद्धार्थ विहार में 47 एकड़ में बनने वाले थीम पार्क, एसटीपी और सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद समीक्षा बैठक की गई। जिसमें आवास विकास के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें शिकायत के आधार पर दो अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लापरवाही बरतने पर दो अधिशासी अभियंता प्रशांत वर्धन और सुमित कुमार-प्रथम को निलंबित कर दिया गया है। 15 दिन में चार्जशीट जांच अधिकारी को सौंपना है।
-राकेश चंद्रा, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed