फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Acid attack on minor in Hapur of uttar pradesh

हापुड़: घर में घुसकर किशोरी पर दूसरे समुदाय के युवक ने फेंका तेजाब, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

Sun, 21 Feb 2021 11:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on minor in Hapur of uttar pradesh
किशोरी पर तेजाब फेंका - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना इलाके के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी पर तेजाब फेंक दिया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे  मेरठ रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत किया। परिजनों ने पड़ोसी गांव के रहने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी नीरज कुमार जादौन और एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


रविवार शाम गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी खाना बनाने के बाद घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव राजपुर निवासी राहिल पुत्र नूर मोहम्मद मकान किशोरी के घर की करीब पांच फुट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने डिब्बे में लाए गए तेजाब को किशोरी के ऊपर उड़ेल दिया। घटना के बाद किशोरी की चीख निकल गई और आरोपी फरार हो गया। शोर सुनकर आए परिजनों ने आरोपी को आसपास के क्षेत्र में तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

परिजनों ने किशोरी को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण गांव के लोगों में जबरदस्त गुस्सा था। बड़ी संख्या में किशोरी के गांव के लोग सिंभावली थाने पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों का घेराव किया। 

पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही लोग शांत हुए। पीड़िता की चचेरी बहन के द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

घटना की सूचना के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन और एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि फिलहाल घटना किस कारण की गई, इस संबंध में जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके बाद ही घटना का कारण पता चल सकेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed