{"_id":"68d30907d154c72df7083625","slug":"accusing-the-police-of-inaction-the-woman-drank-phenol-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-10276-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा, महिला ने पिया फिनायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा, महिला ने पिया फिनायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 22 सितंबर की सुबह फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले उसने वीडियो भी बनाई जो 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। जीटीबी अस्पताल में इलाज के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पीड़िता ने वीडियो में साहिबाबाद पुलिस पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। साथ ही चौकी पुलिस पर गलत व्यवहार करने की बात कही।
पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी जनवरी 2025 में हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही ससुर का व्यवहार उनके प्रति गलत होने लगा। इस वजह से वह पति के साथ अलग रहने लगीं। आरोप है कि ससुर ने घर घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पति से शिकायत करने पर उनसे मारपीट की गई। यहां तक कि तलाक की धमकी भी मिली। इसके बाद उन्होंने अगस्त माह में पति व ससुर समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि वह कई बार कार्रवाई को लेकर चौकी पहुंची लेकिन चौकी प्रभारी और मामले की विवेचक ने उनसे गलत व्यवहार किया। यहां तक कि एफआईआर की कॉपी उनके मुंह पर फेंक दी। परेशान होकर उन्होंने सोमवार को वीडियो बनाकर फिनायल पिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। विवेचना चल रही है, तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों के गलत व्यवहार की जांच कराई जा रही है। अगर आरोप सही निकलते हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।