फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of molestation tied to pole and beaten with belt, 25 booked

Ghaziabad News: छेड़छाड़ के आरोपी को पोल से बांधकर बेल्ट से पीटा, 25 पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of molestation tied to pole and beaten with belt, 25 booked
1. साहिबाबाद क्षेत्र अर्थला में छेड़छाड़ के आरोपी को पोल से चिपकाकर मारते लोग। स्रोत वीडियो ग्रेब
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले न्यू हिंडन विहार निवासी नौशाद को स्थानीय लोगों ने पोल से बांधकर बेल्टों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपी को जमीन पर गिराकर पीटा गया। मामला 21 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे का है। 24 सितंबर को आरोपी से मारपीट की वीडियो जमकर वायरल हुई। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को फेसबुक और व्हाट्सएप पर साहिबाबाद क्षेत्र में करीब तीन-चार वीडियो जमकर वायरल हुईं। वीडियो में लोगों की भीड़ एक युवक से मारपीट करती हुई ले जाती दिख रही है। इसके बाद युवक को एक पोल से बांधकर कई लोग अपनी-अपनी बेल्ट से उसकी पिटाई की जाती है। बेल्ट से मारने के बाद गिराया जाता है और अगली वीडियो में उसे लात-घूसों से बुरी तरह मारपीट करते हुए लोग साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की तब पता चला कि पिटने वाले युवक का नाम नौशाद है। वह क्षेत्र में ही फल बेचने का काम करता है।
विज्ञापन

पता चला कि उसने 21 सितंबर को क्षेत्र में ही घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की थीं जो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ कर उससे मारपीट की थी। मामले में साहिबाबाद थाने के दरोगा जय कुमार की तरफ से 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुरुआती छानबीन के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि बच्ची से छेड़छाड़ का मुकदमा 21 सितंबर को ही दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वायरल वीडियो की जांच कर पिटाई करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed