फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of embezzling Rs 5 lakh through fraud

Ghaziabad News: धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 5 lakh through fraud
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित सी ब्लॉक निवासी होटल कारोबारी सेंसर पाल सिंह ने अपने साझेदार मनदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मनदीप ने निजी कार्य के लिए पांच लाख रुपये साल 2023 में उधार लिए थे। उधार का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



सेंसर पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे हैप्पी पंजाब नाम से उनका होटल है। इस होटल में उनका परिचित मनदीप भी साझेदार है। बताया कि 13 दिसंबर 2023 को मनदीप ने उन्हें फोन करके रुपयों की जरूरत बताई। कुछ देर बाद उनके कार्यालय पर पहुंचकर निजी कार्य के लिए पांच लाख रुपये मांगे। साथ ही छह महीने में रुपये लौटाने का आश्वासन भी दिया। आरोप है कि छह महीने तक रकम वापस नहीं हुई तो उन्होंने मनदीप को फोन किया लेकिन, उन्होंने नंबर बंद कर लिय। छह दिसंबर 2024 को उन्होंने मनदीप को खोजकर मुलाकात की तब आरोपी ने उन्हें पांच लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने चेक बैंक में लगाया लेकिन 9 दिसंबर को मनदीप ने चेक रुकवा दिया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed